Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 44
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारखंड में सड़कों का हाल बेहाल : सूरज अग्रवाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने कहा है कि झारखंड प्रदेश के सभी जिलों में लगभग सड़कों का हाल बेहाल हो चुका है। लोग परेशान हैं। सरकार की चुनावी वादे धोखा साबित हुई, इसी कड़ी में लोहरदगा विधानसभा अंतर्गत लोहरदगा प्रखंड के मनहो गांव जाने वाली सड़क जो लगभग 12/13 गांव को जोड़ती है। 

यह सड़क का हाल बेहाल है। 2010 से 2014 के बीच 6.50 किलोमीटर सड़क का निर्माण मनहो से बाघा तक करायी गयी थी। उसके बाद आज तक सड़क को देखने वाला कोई नहीं है। बालू माफिया इन सड़कों में सरपट हाईवा और ट्रैक्टर दौड़ा कर सड़क का और दुर्दशा बिगाड़ दी हैं। ग्रामीण साइकिल मोटरसाइकिल से हमेशा इन सड़कों में गिर जाते हैं। 

इस सड़क को लेकर मनहो ग्राम के ग्रामीण एवं समाजसेवी लाल ओंकार नाथ शाहदेव ने कई बार आवाज उठाया, लेकिन लोहरदगा के सांसद विधायक को ग्रामीण सड़कों से कोई लेना देना नहीं है। चूंकि इन्हें इन सड़कों में कभी जाना आना नहीं है। यह तो हाईवे में अपना वाहन को दौड़ाते हैं। इन्हें ग्रामीण सड़कों से क्या लेना देना है। हां चुनाव के समय इन सड़कों पर जायेंगे क्योंकि ग्रामीणों का वोट इनके लिए महत्व रखता है, लेकिन सड़क बिजली पानी से इन्हें कोई लेना-देना नहीं। 

ग्रामीणों को ऐसा लगने लगा है कि फिर से डिभरी युग में रह रहे हैं चुनाव से पूर्व झारखंड के मुखिया एवं स्थानीय विधायक, सांसद ने बड़े-बड़े सपने दिखायी थी, लेकिन लोग समझ गये कि यह झूठा दिलासा था। मन्हो गांव में कई दशकों से दुर्गा पूजा का इतिहास है। दुर्गा पूजा के समय ग्रामीण एवं समाजसेवी अपने खर्चे पर श्रमदान कर सड़क पर मोरम मिट्टी डालकर सड़क को दुरुस्त करने का प्रयास हमेशा करते रहते हैं। झारखंड सरकार मैया सम्मान के नाम पर पूरे झारखंड वासियों को धोखा दे रही है।

विज्ञापन