झारखंड
धनबाद : ईसीएल कोलियरी से 2 लाख के केबल की लूट
ABN Bureau
•
23 Jan, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, धनबाद। निरसा में ईसीएल कोलियरी के सब स्टेशन पर धावा बोलकर अपराधियों ने लूटपाट की है। 25 से 30 की संख्या में आए अपराधियों के द्वारा करीब 2 लाख रुपये का केबल लूटा गया है। घटना के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए हैं। बंधक बने ईसीएल के सुरक्षा कर्मी सिकंदर नोनिया के अनुसार करीब 25 से 30 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने उनको और दूसरे सुरक्षाकर्मियों को पिस्टल दिखाकर एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद स्टोर रूम से 110 मीटर लंबा केबल लूटकर फरार हो गए। लूटे गए केबल की कीमत दो लाख रुपये बतायी जा रही है। बंधक बने कर्मियों को दूसरी पाली में पहुंचे कर्मचारियों ने मुक्त कराया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद निरसा थाना प्रभारी दिलीप कुमार और एसडीपीओ पीताम्बर खरवार मौके पर पहुंचे। पुलिस के द्वारा जहां मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं घटना के बाद कर्मियों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। अपराधियों के द्वारा ईसीएल कोलियरी में लूटपाट की घटनाओं को अक्सर अंजाम दिया जाता है। मामले को लेकर पुलिस से शिकायत भी की जाती है लेकिन उसका कोई नतीजा नहीं निकलता है। घटना के बाद काम करने वाले अपनी सुरक्षा के प्रति बेहद चिंतित हैं। प्रबंधन और प्रशासन से गुहार लगाकर कर्मी थक चुके हैं लेकिन अपराधियों पर कभी कोई कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन