मंदरा मुखिया पति शंकर बेलदार ने प्रेस वार्ता कर समाजसेवी कन्हाई चौहान पर रंगदारी और आपराधिक गिरोह चलाने का लगया गंभीर आरोप, संपत्ति के जांच की रखी मांग
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा (धनबाद)। पंचायत चुनाव से पहले इलाके में सियासी सरगर्मी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। आज मंदरा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मंदरा पंचायत की मुखिया ललिता देवी, मुखिया प्रतिनिधि शंकर बेलदार तथा कई स्थानीय लोगों ने माथाबांध निवासी कन्हाई चौहान पर गंभीर आरोप लगाये हैं। आरोपकर्ताओं ने कन्हाई चौहान की संपत्ति और गतिविधियों की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
प्रेस वार्ता में मुखिया प्रतिनिधि ने समाजसेवी कन्हाई चौहान पर आउटसोर्सिंग कंपनियों से रंगदारी और रंगदारों का गिरोह चलाने का भी आरोप लगाया है। पंचायत के मुखिया ललिता देवी ने कहा कि कन्हाई चौहान दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबां में झांकें। उन्होंने आरोप लगाया कि खुद को समाजसेवी बताने वाले कन्हाई चौहान कथित तौर पर आउटसोर्सिंग कंपनियों से रंगदारी वसूलने का काम करते हैं, पिस्टल चलाने वाले आपराधिक तत्वों का गिरोह अपने साथ रखते हैं।
आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं, बीते दिन किये प्रेस वार्ता में साफ दिख सकता है कि सामने बैठे आकाश चौहान नामक युवक पर आपराधिक मामले है तथा मेरे घर पर गाड़ी में हुए तोड़फोड़ मामले में भी उसका हाथ है, जिस्का करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद भी है। इन आपराधिक प्रवृत्ति के लोगो पर गहन जांच होनी चाहिए। आरोपकर्ताओं ने कन्हाई चौहान को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्होंने समाजहित में कोई कार्य किया है, तो उसका प्रमाण सार्वजनिक करें। 27 अक्टूबर 2026 की घटना का जिक्र करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शंकर बेलदार ने बताया कि 27 अक्टूबर को आकाश चौहान की कन्हाई चौहान से फोन पर बातचीत होने के बाद कथित तौर पर उनके घर और वाहन पर हमला किया गया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की है।
प्रेस वार्ता के दौरान संजय चौबे, सुरदयाल चौहान, सुनील ठाकुर, अनीश कुमार, अमित कुमार, रमेश चौहान और अंकित चौहान समेत अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर इलाके का माहौल खराब करने और छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से कन्हाई चौहान की संपत्ति और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।