Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

किसानों को आत्महत्या के लिए बाध्य कर रही हेमन्त सरकार : दीपक प्रकाश

किसानों को आत्महत्या के लिए बाध्य कर रही हेमन्त सरकार : दीपक प्रकाश
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। धान खरीद मामले में हेमन्त सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसान विरोधी हेमन्त किसानों को आत्महत्या केलिय बाध्य कर दिया है। यह सरकार किसानों के आत्महत्या की दोषी है। उन्होंने कहा किसान मेहनत कर अपनी फसल उगाते हैं, लेकिन राज्य सरकार उनकी फसल को न खरीदकर उन्हें मुसीबत में डाल रही है। बोकारो की घटना से स्पष्ट हो गया है कि यह सरकार किसानों की कितनी बड़ी विरोधी है। उन्होंने कहा कि यह कैसी व्यवस्था जहां किसान अपने हक और अधिकार के लिए दर-दर भटकता रहे। कोरोना काल मे भी अपने खून पसीना एक कर के भरपूर धान का उत्पादन किया। राज्य सरकार ने काफी विलंब से खरीदारी शुरू की। साथ ही अपनी व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के बजाए सरकार ने किसानों पर ही मात्रा का प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का मतलब व्यापार और हानि लाभ नहीं बल्कि लोक कल्याण होता है। सरकार के निर्णय लोक विरोधी नहीं बल्कि लोक कल्याण से जुड़े होने चाहिये। उन्होंने कहा कि एक तरफ किसान धान की खरीद केलिय गिड़गिड़ा रहे दूसरी तरफ पैक्स में खरीद से इनकार होता रहा। आखिर किसान भी कहां जाएं। कहा कि हेमंत सरकार एक प्रकार से किसानों के स्वाभिमान और सम्मान को बिचौलियों के हाथों गिरवी रखवाना चाहती है।श्री प्रकाश ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार कॉल सेंटर के माध्यम से समस्या के समाधान का ढिंढोरा पिट रही दूसरी तरफ किसानों का कोई सुननेवाला नहीं। उन्होंने कहा कि यह सरकार अब किसान विरोधी ही नहीं किसानों की हत्यारी सरकार भी बन चुकी है। कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का किसानों के साथ प्रारम्भ से ही ऐसा व्यवहार जगजाहिर है। यह पार्टी किसानों के हितैसी होने का केवल नाटक करती है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,423