Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 19
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

दिवंगत पत्रकार राजीव कुकरेजा को एन यू जे आई ने किया नमन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
दिवंगत पत्रकार राजीव कुकरेजा को एन यू जे आई ने किया नमन
विज्ञापन

झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुकरेजा नहीं रहे, शोक  

एन यू जे आई कार्यकारिणी के सदस्य थे श्री कुकरेजा  

झारखंड के कई अखबारों में दिया था योगदान 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड जर्नलिस्ट यूनियन रांची के वरिष्ठ साथी एनयूजे (आई) कार्यसमिति सदस्य झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुकरेजा जी का 21 नवंबर 2026 को पूर्वाहन निधन हो गया। उन्होंने अपने पीछे पत्नी एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गये हैं। वह न केवल झारखंड के तमाम प्रतिष्ठित अखबारों में अपना योगदान किये थे, बल्कि देश के कई अखबारों के लिए वह लिखते रहे थे। आरंभिक दिनों में वह रांची एक्सप्रेस, प्रभात खबर, और फिलहाल दैनिक भास्कर के लिए समाचार संपादक के रूप में कार्य कर रहे थे। 

राज्य और देश के जर्नलिस्ट यूनियनों में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। देश के सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रवादी पत्रकार संगठन नेशनल जर्नलिस्ट यूनियन (इंडिया) से जुड़कर झारखंड के पत्रकारों के हक अधिकार के लिए वह सदैव संघर्षरत रहते थे। देश के किसी भी क्षेत्र में एनयूजे (आई) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठकों में वह पूरी संजीदगी के साथ सहभागिता करते थे। 

हैदराबाद बैठक में उनकी आखिरी सहभागिता थी। अस्वस्थता की वजह से वह अयोध्या की बैठक में शामिल नहीं हो पाये थे। हमेशा वह संगठन के प्रति सकारात्मक सोच और सबको साथ लेकर चलने पर विश्वास रखते थे। उनका मानना था, संगठन की मजबूती के लिए थोड़ी-मोड़ी बहस की गुंजाइश रहनी चाहिए। इससे सभी लोग सक्रिय होकर काम करते हैं। संगठन सशक्त बना रहता है। गतिशील रहता है।  

वरिष्ठ साथी राजीव कुकरेजा जी के निधन पर एन यू जे (आई) के वरीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक मुखर्जी, झारखंड जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव प्रसाद शर्मा, स्वामी दिव्य ज्ञान, महासचिव मुरलीधर, मनोज शर्मा, शशि भूषण,सत्य भारती लोहरदगा जिला महासचिव अवनी कुमार, ओम प्रकाश साहू, अंगद गुप्ता, अरविंद पाठक, रवि प्रजापति, देव कुमार सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन