एबीएन न्यूज नेटवर्क, झरिया (धनबाद)। 22 नवंबर श्री सत्यनारायण मंदिर स्टेशन रोड झरिया में तुलसी विवाह को ध्यान में रख कर आज तुलसी माता के प्रति श्लोक महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्य दायिनी आधी व्याधि हरे नित्यम तुलसी त्वां नमोस्तुते पढ़ाया गया।
साथ ही शालिग्राम भगवान का तुलसी माता के साथ विवाह की कथा बतायी गयी। इसके अलावा संस्कृत में अंताक्षरी पहाड़ा संस्कृत संभाषण वातार्लाप गीत इत्यादि पढ़ाया गया। संस्कृत में प्रशिक्षण देने का कार्य हरीश कुमार जोशी अधिवक्ता ने किया एवं प्रसाद वितरण समाजसेवी चेतन मपारा ने किया।
मौके पर सृष्टि कुमारी, माही कुमारी, सानवी कुमारी, सुहानी कुमारी, अनाया कुमारी, त्रिशा कुमारी, आराध्या कुमारी, प्राची कुमारी, श्रद्धा कुमारी, दीपिका कुमारी, आस्था कुमारी, लाडो कुमारी, अर्णव कुमार वर्मा, अनिरुद्ध शौर्या, अनय आनंद तिवारी, ईशांत सिंह, सक्षम कुमार, सुमित मिश्रा, दिव्यांश सिंह, अनमोल कुमार, सत्या गुप्ता, श्लोक कुमार सिंह, शिवांश कुमार, अभी कुमार, आर्यन कुमार, पूरब कुमार, देवम कुमार, युगवीर कुमार, रौनक कुमार, लवयांश कुमार इत्यादि उपस्थित थे।