Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर सचिन कुमार साहू ने जताया गहरा शोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर सचिन कुमार साहू ने जताया गहरा शोक
विज्ञापन
  • लोहरदगा : योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर सचिन कुमार साहू ने जताया गहरा शोक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले के समाजसेवी सचिन कुमार साहू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन से काफी आहत हुए हैं। 91 वर्षीय सावित्री देवी का शुक्रवार को करीब 11 बजे निधन हो गया। 

उनके निधन पर लोहरदगा भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सह समाजसेवी सचिन कुमार साहू ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। सचिन कुमार साहू ने कहा कि मां का निधन संतान के जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन अत्यंत पीड़ादायक समाचार है। इस कठिन और दुख की घड़ी में पूरा देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है। 

उन्होंने कहा कि सावित्री देवी ने अपने जीवन में संस्कार, सेवा और त्याग के मूल्यों को परिवार में स्थापित किया। उनका निधन परिवार के साथ-साथ उन सभी लोगों के लिए भी गहरा दुखद है, जो उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा रखते थे। 

 जानकारी के अनुसार सावित्री देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को हरिद्वार स्थित चंडी घाट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में किया गया। उनके निधन का समाचार सामने आते ही देशभर में शोक संवेदनाओं का सिलसिला शुरू हो गया।

 सचिन कुमार साहू ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन