Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

विहिप के साहिबगंज जिला मंत्री गोपीनाथ साहा के हमलावर अविलंब गिरफ्तार हो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
विहिप के साहिबगंज जिला मंत्री गोपीनाथ साहा के हमलावर अविलंब गिरफ्तार हो
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विगत रात्रि विश्व हिंदू परिषद के साहिबगंज जिला मंत्री गोपीनाथ साहा पर उनके होटल में असामाजिक तत्वों द्वारा लाठी, डंडे और तलवार से जानलेवा हमला किया गया जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये। 

विश्व हिंदू परिषद के झारखंड प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से मांग की है कि घटना में शामिल अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाये तथा उन्हें कानून के द्वारा कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। 

जिला मंत्री गोपीनाथ साहा एवं उनके परिवार को प्रशासन द्वारा सुरक्षा प्रदान किया जाये जिससे भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद, झारखंड के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन ने दी।

विज्ञापन