Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुकरेजा के निधन पर संजय सर्राफ ने जताया शोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुकरेजा के निधन पर संजय सर्राफ ने जताया शोक
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। वरिष्ठ पत्रकार राजीव कुकरेजा के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की है। 

उन्होंने कहा कि राजीव कुकरेजा जी का निधन पत्रकारिता जगत एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सरल, सहज, मिलनसार, अनुशासनप्रिय एवं सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे। 

एक कुशल, अनुभवी एवं कर्मठ पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान बनायी थी। उन्होंने कहा कि राजीव कुकरेजा जी प्रेस वार्ताओं के साथ-साथ सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक सभी कार्यक्रमों में सदैव सक्रिय रूप से उपस्थित रहते थे। वे अपने सौम्य व्यवहार, आत्मीयता एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए लोगों के बीच विशेष सम्मान रखते थे। 

उनके साथ बिताये गये पल और उनकी कार्यशैली सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस असीम दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की तथा अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन