झारखंड
चक्का जाम : आश्रितों को मुआवजा के लिए सड़क पर उतरे लोग
ABN Bureau
•
23 Jan, 2022
2 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, पाकुड़। बीते शनिवार को हिरणपुर थाना क्षेत्र के विरगांव स्थित पत्थर खदान में स्नान करने के दौरान गायब मजदूर मामले में पीड़ित परिवार सहित आसपास के ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हिरणपुर-बरहरवा मुख्य मार्ग को विरगांव के समीप जाम कर दिया। सड़क जाम में लापता व्यक्ति की पत्नी सहित उसके छोटे छोटे बच्चे व ग्रामीण शामिल हैं। पीड़ित महिला की मांग है कि पहले पत्थर खदान के मालिक द्वारा मुआवजे का एलान हो उसके बाद व्यक्ति को खदान से निकाला जाए। लोगों का कहना है कि अभी तक प्रशासन से कोई भी नहीं आया। बहरहाल सड़क जाम की वजह से कई लोगों को रूट चेंज कर अपने गंतव्य स्थान तक जाना पड़ा। इधर सड़क जाम की सूचना पर हिरणपुर थाना पुलिस जाम स्थल पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया-बुझाया।
कड़ी मशक्कत व मान-मनौवल के बाद ग्रामीणों ने लगभग दो घंटे के बाद जाम हटाया। हालांकि खदान में डूबे व्यक्ति का शव अब तक बरामद नहीं हुआ है। प्रशासन अब गोताखोरों के आने का इंतजार कर रही है।
गौरतलब हो कि विरगांव स्थित पत्थर खदान में शनिवार को रांगा थाना निवासी 40 वर्षीय सुरजा मालतो व उसकी पत्नी स्नान करने आये थे लेकिन गहराई का सही आंकलन नहीं होने की वजह से स्नान के दौरान लापता हो गए। पत्थर खदान केसीसी विल्डकोन नामक कंपनी का बताया जाता है। लोगों ने कंपनी के प्रति भी गहरी नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन