Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

42 पर सबने हार मान ली थी, 26 पर पूरी दुनिया ने मान लिया!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
42 पर सबने हार मान ली थी, 26 पर पूरी दुनिया ने मान लिया!
विज्ञापन

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। सोचो... दोहा में मैच, इंडिया - ए की शुरुआत, 42 रन पर 3 विकेट गिर गए ! ड्रेसिंग रूम में सन्नाटा, फैंस के दिल में डर! पर क्रीज पर दो लड़के थे, जिन्होंने हार मानना सीखा ही नहीं था! 

कप्तान तिलक वर्मा 107 रन ! कुमार कुशाग्र - 117 रन ! 206 रन की साझेदारी... ये सिर्फ रन नहीं थे... ये टूटी हुई उम्मीद को फिर से जोड़ने की ताकत थी! फिर आया सूर्यांश शेडगे, 14 गेंद में 36 रन नाबाद! जैसे कह रहा हो- अभी खत्म नहीं हुआ! 

332 रन का पहाड़ खड़ा हो गया! और फिर गेंदबाजों ने कहर ढा दिया! प्रिंस यादव ने 5 विकेट, हर्षित राणा ने 4 विकेट! नेपाल की पूरी टीम सिर्फ 26 रन पर ढेर! 42-3 से शुरू हुई कहानी 306 रन की रिकॉर्ड जीत पर खत्म हुई। ये क्रिकेट नहीं था, ये जज्बा था!

विज्ञापन