कोलफील्ड का जलवा ; रांची का न्यूक्लियस मॉल आया धनबाद के हिस्से
टीम एबीएन, रांची। 2017 में 1.59 एकड़ जमीन पर स्टार्ट हुए रांची का न्यूक्लियस मॉल युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। झारखंड बंगाल के बड़े कारोबारी विष्णु अग्रवाल की यह प्रॉपर्टी थी। थी इसलिए कि कल धनबाद की कंपनी वीएडी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने इस मॉल को 375 करोड़ में खरीद ली।
वीएडी के निदेशक विवेक कुमार हैं जो धनबाद के चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह के पुत्र बताये जा रहे हैं। मेनस्ट्रीम मीडिया में यह न्यूज आप देख पढ़ सकते हैं। मेरा भी सोर्स मीडिया ही है। ईडी के एक्शन में विष्णु अग्रवाल को 2023 में जेल जाना पड़ा था। मॉल का भी सर्वे हुआ था। एलबी सिंह भी ईडी की जांच के दायरे में हैं।
तकनीकी बातों पर कोई कमेंट उचित नहीं है लेकिन धनबाद का जलवा स्टेट कैपिटल में दिखा, यह कम बड़ी बात नहीं है। रजिस्ट्री आॅफिस में अब तक के इतिहास में इसे सबसे बड़ा डील माना जा रहा है। आपको अगर मालूम है कि इससे बड़ी रकम की रजिस्ट्री पहले भी हुई है तो कृपया जरूर बतायें।