Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : पत्रकार के पिता को नमन करने हेसापीढ़ी पहुंचे सांसद सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : पत्रकार के पिता को नमन करने हेसापीढ़ी पहुंचे सांसद सुखदेव भगत
विज्ञापन

हेसापीड़ी पहुंचे लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत 

पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार लाल उर्फ नुनू लाल के शोकाकुल परिजनों से मिलकर जतायी गहरी संवेदना 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता, सीडब्ल्यूसी स्थायी आमंत्रित सदस्य, एआईसीसी प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत आज किस्को प्रखंड के अंतर्गत हेसापीड़ी गांव पहुंचे। कुछ दिन पूर्व हेसापीड़ी गांव के रहने वाले पत्रकार रोशन शाहदेव के पिता पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार लाल उर्फ नुनूलाल का आकस्मिक निधन हो गया था। 

सांसद श्री भगत आज उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी ओर से गहरी शोक संवेदना प्रकट की।  शोकाकुल परिजनों से मिलकर सांसद श्री भगत ने कहा कि पूर्व मुखियाआकस्मिक निधन सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ। नन्नू जी गांव की हर समस्या को अपनी समस्या समझा। 

चाहे सड़क हो, पानी हो, बिजली हो, राशन हो, पेंशन हो- गांव का हर व्यक्ति उनके पास जाता था और वे सबकी मदद करते थे। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और शक्ति दें। मौके पर कांग्रेस नेता आलोक कुमार साहू जी उपस्थित थे।

विज्ञापन