Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 25
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद में पूरा असरदार है चक्रवाती तूफान अकवान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद में पूरा असरदार है चक्रवाती तूफान अकवान
विज्ञापन

सुबह से झमाझम बारिश; बढ़ी ठंड, जनजीवन प्रभावित 

बारिश और ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज

स्कूली बच्चों से लेकर राहगीरों तक को हुई परेशानी 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान अकवान के असर से धनबाद में शुक्रवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। सुबह लोगों की नींद खुली तो आसमान बादलों से ढंका था और लगातार हो रही बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है और ठंड का असर बढ़ गया है। 

सुबह से हो रही बारिश का असर सड़कों पर भी देखने को मिला। आम दिनों की तुलना में सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। जरूरी काम से घरों से निकलने वाले लोग छाता और रेनकोट का सहारा लेते नजर आये। वहीं, बाइक और साइकिल चालकों को बारिश के बीच आवागमन में काफी परेशानी हुई। 
बारिश के कारण स्कूली बच्चों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

कई बच्चे बारिश में भीगते हुए स्कूल पहुंचे, जबकि अभिभावक अपने बच्चों को सुरक्षित स्कूल छोड़ने के लिए खुद पहुंचे। मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिये हैं। मौसम विभाग के पूवार्नुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जतायी गयी है। लोगों को बारिश और ठंड के मद्देनजर सतर्क रहने की सलाह दी गयी है।

विज्ञापन