Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लालचक में कोयला डिपो से लाल चंदन जैसी महक...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लालचक में कोयला डिपो से लाल चंदन जैसी महक...
विज्ञापन

दिन में सन्नाटा रात में हो जाते हैं तस्कर सक्रिय 

मिनी हाईवा से पहुंचता है कोयला, रातों-रात ट्रकों में होती है लोडिंग! 

दिन में धंधेबाज डिपो पर लगा देते हैं ताला 

आखिर किसकी शह पर चल रहा है यह पूरा खेल? 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। कतरास थाना क्षेत्र के कांको लालचक में कथित तौर पर अवैध कोयला डिपो धड़ल्ले से संचालित हो रहा है। आरोप है कि रात के अंधेरे में मिनी हाईवा के जरिए कोयला डिपो तक पहुंचता है। फिर रातों-रात ट्रकों में कोयला लोड कर उसे बाहर भेज दिया जाता है। 

हैरानी की बात यह है कि दिन के उजाले में डिपो पर ताला लटका रहता है, लेकिन रात होते ही कथित तौर पर कारोबार फिर सक्रिय हो जाता है। 
आखिर रात के अंधेरे में किसकी शह पर चल रहा है यह पूरा खेल? कोयला कहां से आता है और कहां भेजा जाता है?

विज्ञापन