एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा इंटक के नाम विगत कई महीनों से हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड समेत सभी संस्थानों में एनजी अरुण और पूर्व सांसद फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। सभी को ज्ञात हो कि एनजी अरुण को संगठन विरोधी गतिविधियों के लिए पूर्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष इंटक स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे द्वारा पत्रांक संख्या इंटक/ ओआर/ 25/299 इंटक के राष्ट्रीय महासचिव एवं सभी पदों से पदमुक्त कर दिया गया था।
साथ ही अभय कुमार दुबे को इंटक कार्यसमिति के द्वारा पत्रांक संख्या इंटक/25/ 300 द्वारा सर्वसमिति से इंटक का राष्ट्रीय महासचिव चयनित किया गया था। उसके बाद लगातार इंटक के नाम पर एनजी अरुण लोहरदगा में खुद को राष्ट्रीय महासचिव और अध्यक्ष बनकर हिंडाल्को और सभी संस्थानों में फर्जीवाड़ा कर रहे थे।
इसपर शीर्ष नेतृत्व ने कमल रंजन दुबे राष्ट्रीय सचिव इंटक के पत्राचार पर नयी कमेटी का गठन लोहरदगा में किया गया है। इसपर शीर्ष नेतृत्व बहुत गंभीर है और दिल्ली अधिवेशन के बाद जल्द कार्रवाई का आदेश किया जायेगा। इस संदर्भ में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव संदीप कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एनजी अरूण और पूर्व सांसद के क्रियाकलापों पर विरोध दर्ज कराया है।