एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। दिल्ली से सफल आॅपरेशन के बाद धनबाद लौटने पर कांग्रेस नेता अशोक सिंह से मिलने उनके आवास पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनसे मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना।
बरवड्डा, पेट्रोल डीलर एशोसिएशन के अध्यक्ष, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अशोक सिंह दिल्ली के मेदांता अस्पताल में सफल आॅपरेशन और स्वास्थ्य लाभ के बाद धनबाद लौटने पर पूर्व वियाडा अध्यक्ष सह प्रसिद्ध समाजसेवी विजय झा और मंडल समाज के केंद्रीय महासचिव गौतम मंडल उनके आवास पहुंच कर अशोक सिंह से कुशलक्षेम जाना तथा उनके स्वास्थ्य में हो रहे सुधार पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने माता रानी से शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।