कांके थाना क्षेत्र में फिर दिखा चोरों का उत्पात
लाइसेंसी राइफल, 20 लाख के गहने और नकदी चोरी
टीम एबीएन, रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र में चोरों का उत्पात नजर आया है। बंद घर को निशाना बनाकर चोरों ने लाखों के गहने और नकद पर हाथ फेरा है तो वहीं इस दौरान चोर लाइसेंसी रायफल भी अपने साथ ले गये हैं। चोरी का ये मामला कांके थाना क्षेत्र के बीएयू कैंपस का है। यहां वेटरनरी विभाग में कार्यरत दीपू उपाध्याय के घर को चोरों ने निशाना बनाया।
दरअसल, दीपू उपाध्याय का पूरा परिवार छठ मनाने बिहार गया हुआ था। घर बंद था, इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
चोर घर से एक लाइसेंसी रायफल, करीब 20 लाख रुपये के गहने और 32 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गये। परिवार जब वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था।
घर वालों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है। शिकायत मिलने के बाद कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है। बता दें कि रांची में छठ के मौके पर कई लोग बाहर छठ मनाने गये थे और इस दरम्यान कई घरों में ताले टंगे थे ऐसे में चोरों ने इस दरम्यान कई घरों को निशाना बनाया है।