- सुप्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर ने भक्ति जागरण में बांधी समां, रात तक झूमते रहे लोग, भक्तिमय हुआ वातावरण
- भारी संख्या महिलाओं की रही भागीदारी, कर्पूरी मैदान बना गवाह आदर्श युवा जागृति मंच ने किया था आयोजन
- युवाओं के हौसले को किया सलाम, करोड़पति नहीं बल्कि मजदूर वर्ग भी करा सकता है आयोजन : जितेन्द्र पासवान
एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद (पलामू)। अपने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत छठ महापर्व के सफल समापन के अवसर पर आदर्श युवा जागृति मंच, पुरानी बाजार जपला के तत्वावधान में भव्य भक्ति जागरण कराया गया इस कार्यक्रम की मुख्य कलाकार देश की प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख़्तर ने पूरी भगवा बिग्रेड में निकली और स्टेज पर पहुंचते ही जपला वाले को जय श्री राम का जयघोष कर अभिवादन की। कार्यक्रम अनुमंडल के कर्पूरी ठाकुर मैदान में कराया जा रहा था। इससे पूर्व कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन सत्र व सम्मान समारोह किया गया। मौके पर महिलाओं व पुरुष श्रोताओं भारी संख्या में उपस्थिति थी।
वहीं कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू, विशिष्ट अतिथि हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलूल मनुवर मनान, देवरी ओपी प्रभारी राजू कुमार गुप्ता, संरक्षक जितेंद्र पासवान, आशीष गर्ग, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उषा देवी, कार्यक्रम अध्यक्ष कृष्ण मुरारी अग्रवाल, जपला सूरत वाले, उनके जेष्ठ भाई व प्रतिष्ठित व्यवसायिक प्रकाश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं कार्यक्रम भक्ति जागरण गायिका को मोमेंटो शील्ड देकर किया।
इस दौरान इस कार्यक्रम की तैयारी में योगदान देने वाले युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंच का संचालन राणा रंजीत ने किया। वहीं कार्यक्रम में महिलाओं व अभिभावकों बच्चों संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक जितेंद्र पासवान ने कहा कि आदर्श युवा जागृति मंच विसुद्ध रूप से एक सामाजिक संगठन है, जिसका गठन उद्देश्य शिक्षा चिकित्सा व समाज में जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए एक युवाओं की टोली को समाहित कर बनाया गया था।
आज मुझे गर्व है इनकी मेहनत और लगन की बदौलत आज हम लोग देश स्तर के सुपरस्टार भक्ति गायिका शहनाज अख्तर जैसी कलाकार को जपला जैसे जगहों पर बुलाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्यक्रम में सबका योगदान अतुलनीय है। चाहे व मजदूर का बेटा हो या फिर लखपति करोड़पति व्यक्ति। उन्होंने हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इंसान की इच्छा व ईश्वर पर आस्था से सबकुछ संभव है।
यह कारनामा मंच के युवाओं ने कर दिखाया। वहीं भक्ति जागरण में देश की प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर ने छुम छुम छन नन बाजे मईया पांव पैजनियां अपनी पुरानी गीत, व अयोध्या धाम श्री राम एवं महाकाल उज्जैन की धरती समेत कई भक्ति गाना अपनी सुरीली आवाज में गायी और महिला व पुरुष श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु देर रात्रि तक झूमते हुए नजर आये। लोगों का कहना था कि भक्ति की अद्भुत संगम है शहनाज अख़्तर में। पूरा मैदान भक्ति जयकारों और तालियों से गूंजता रहा। छठ महापर्व समापन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल बना दिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आदर्श युवा जागृति मंच की ओर से व्यापक तैयारी की गयी थी। दर्शकों के लिए महिला एवं पुरुष दीर्घा के साथ पत्रकारों के लिए अलग व्यवस्था की गयी थी। वहीं सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। मंच के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान हैदरनगर थाना प्रभारी तंजीलुल मनान मनौवर, देवरी ओपी प्रभारी राजू गुप्ता, हरिहरगंज थाना प्रभारी, पवन अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, कुलवंत पटेल विकास अग्रवाल, अध्यक्ष प्रभात गुप्ता, सचिव पीयूष कुमार, उपाध्यक्ष रवि गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंकित सैनी, सह-कोषाध्यक्ष विपिन पटेल, संरक्षक आशीष उर्फ अनु अग्रवाल, आयोजन सचिव अमित गुप्ता, राहुल गुप्ता, अमित कश्यप, पूजा अध्यक्ष अर्जुन पटेल, सौरव अग्रवाल, धीतु चंद्रवंशी, रविन्द्र कांस्यकार, अंकित गुप्ता, विक्की केशरी, सरोज अग्रवाल, प्रेम प्रकाश सौंडिक, सोनू सिंह, प्रेमचंद चौधरी, राणा रंजीत, मुकेश सोनी, रचित अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल सहित मंच के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।