एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। हजारीबाग के पूर्व सांसद एवं बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य महावीर लाल विश्वकर्मा का निधन हो गया। क्षेत्र के लिए यह समाचार अत्यंत दु:खद है।
उनका निधन सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!