टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें याद किया गया। सनद रहे कि डीएवी विद्यालयों में दो दिवसीय शिक्षण संवर्द्धन कार्यशाला आयोजित की गई है। आज दो दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ नेताजी को भावांजलि अर्पित करके किया गया। यह कार्यशाला ऑनलाइन आयोजित की गई है। इस अवसर पर शिक्षकों ने देश के स्वाधीनता संग्राम में नेताजी की भूमिका को अभूतपूर्व बताया। प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा ने नेता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि नेताजी प्रखर व्यक्तित्व के स्वामी थे। उन्होंने अपनी मेधा के बल पर अंग्रेज़ी हुकूमत को लोहे के चने चबवा दिए। लाख कोशिश के बाद भी वे अंग्रेजों के हाथ नहीं आएं और उन्होंने आज़ाद हिन्द फौज का गठन करके आज़ादी के संघर्ष को जारी रखा।उन्होंने "दिल्ली चलो" तथा "जय हिंद" का नारा दिया,जो आज भी सबमें नई ऊर्जा का संचार करता है।नेताजी अमर रहेंगे।विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी नेता जी को पुष्पांजलि अर्पित किया।