Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 26
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कैनवास आफ धनबाद अभियान : 53 युवा कलाकारों ने खदानों और हार्ड कोक प्लांट का किया भ्रमण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कैनवास आफ धनबाद अभियान : 53 युवा कलाकारों ने खदानों और हार्ड कोक प्लांट का किया भ्रमण
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कैनवास आॅफ धनबाद अभियान के तहत 53 युवा कलाकारों ने कोयला खदानों, हार्ड कोक प्लांट और बेलगड़िया पुनर्वास क्षेत्र का भ्रमण किया। 

इस दौरान कलाकारों ने धनबाद की औद्योगिक विरासत, खनन गतिविधियों और उनसे जुड़े जनजीवन को करीब से समझा। इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य युवा कलाकारों को धनबाद की खनन संस्कृति और औद्योगिक पहचान से जोड़ना तथा उनके अनुभवों को चित्रकला के माध्यम से अभिव्यक्त करने के लिए प्रेरित करना है। 

अभियान के तहत प्रतिभागियों को 21 नवंबर तक अपनी पेंटिंग जमा करनी होगी। वहीं, 23 नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय कला प्रदर्शनी में उत्कृष्ट कलाकृतियों का चयन कर कलाकारों को पुरस्कृत किया जायेगा। चयनित कलाकारों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी अनुशंसित किया जायेगा।

विज्ञापन