Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 35
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बेटियों की सुरक्षा को लेकर गवर्नर से मिले भाजपाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बेटियों की सुरक्षा को लेकर गवर्नर से मिले भाजपाई
विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट कर महिलाओं, आदिवासी बेटियों के विरुद्ध अपराधों पर व्यक्त 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (अनुसूचित जनजाति मोर्चा), झारखंड प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर राज्य में महिलाओं एवं विशेषकर आदिवासी बेटियों के विरुद्ध कथित अपराधों, पॉक्सो अधिनियम से जुड़े मामलों, पुलिस प्रशासन की भूमिका तथा पत्रकारों के उत्पीड़न के आरोपों पर चिंता व्यक्त करते हुए उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की। 

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में सिमडेगा की एक नाबालिग आदिवासी किशोरी के साथ कथित यौन शोषण के मामले का उल्लेख करते हुए कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी में निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में पीड़िता को कथित रूप से आरोपी विधायक के आवास पर ले जाने तथा उस पर दबाव बनाये जाने की आशंका जताते हुए इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने और पीड़िता एवं उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह किया गया। 

प्रतिनिधिमंडल ने युवा आदिवासी नेत्री निशा कुमारी भगत की मृत्यु का मामला भी उठाया। ज्ञापन में उनकी मृत्यु से पूर्व की गयी शिकायतों, भूमि विवाद से जुड़े आरोपों तथा प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने की मांग की गयी। 

इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल ने सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ पुलिसकर्मी द्वारा कथित दुष्कर्म तथा गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी क्षेत्र में एक मिशन से जुड़े व्यक्ति पर आदिवासी महिला के यौन शोषण सहित अन्य गंभीर आरोपों का उल्लेख किया। इन दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित महिलाओं को न्याय एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गयी। 

प्रतिनिधिमंडल ने माननीय राज्यपाल से आग्रह किया कि उपर्युक्त सभी मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने हेतु राज्य सरकार को आवश्यक निर्देश दिये जायें। साथ ही, महिलाओं एवं आदिवासी बेटियों की सुरक्षा, पीड़ितों को न्याय तथा पुलिस प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कदम उठाये जायें।

विज्ञापन