एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। क्षेत्र अंतर्गत श्रीश्री गंगा गौशाला में मंगलवार को 107वां वार्षिक अधिवेशन आरंभ हुआ। सुबह आठ बजे झंडोत्तोलन गोपूजन के बाद को गौ गृह का उद्घाटन सुबह 10 बजे मूर्ति घर का उद्घाटन हुआ। संध्या 3 अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिका देवी चित्रलेखा जी ने कृष्ण कथा में मधुर बातों से कृष्णा कथा सुनने आये श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।