Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 36
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर अंकुश बर्दाश्त नहीं : देवेन्द्र नाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष दिशुम वीर बाबू देवेंद्र नाथ महतो ने पत्रकार अभिषेक भारती के मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता चौथा स्तंभ है। पत्रकारों का दायित्व सत्ता और व्यवस्था से सवाल पूछना तथा जनहित के मुद्दों को जनता के सामने लाना है। 

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1) के तहत प्रत्येक नागरिक को वाक् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार प्राप्त है। जनप्रतिनिधि जनता के सवालों से बड़ा नहीं हो सकता और सत्ता संविधान से बड़ी नहीं हो सकती। 

विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े नाबालिग प्रकरण के संदर्भ में उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच होनी चाहिए। नाबालिग की निजता, सम्मान और न्याय सर्वोपरि है। साथ ही पत्रकार अभिलेख भारती को भी अपना पक्ष रखने का पूरा कानूनी अवसर मिलना चाहिए। किसी पत्रकार के विरुद्ध कार्रवाई दुर्भावना या राजनीतिक दबाव में नहीं होनी चाहिए। 

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि हम किसी व्यक्ति विशेष के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि संविधान, निष्पक्ष न्याय और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पक्ष में खड़े हैं। यदि पत्रकार से कोई गलती हुई है तो कानून के अनुसार कार्रवाई हो, लेकिन पत्रकारिता की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के हित में नहीं है। 

अंत में उन्होंने कहा कि कलम की ताकत को दबाने के बजाय सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। पत्रकारिता को भयमुक्त रखना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा, जब पत्रकार निर्भीक होकर जनता की आवाज उठा सकेंगे।

विज्ञापन