Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 34
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : 8 दिनों से लापता है प्रदीप गुप्ता

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : 8 दिनों से लापता है प्रदीप गुप्ता
विज्ञापन

पत्नी ने जतायी अपहरण की आशंका; पुलिस से लगायी मदद की गुहार 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। जिले के केंदुआ थाना क्षेत्र से निवासी एवं मां दुर्गा मेडिकल के संचालक की  पिछले आठ दिनों से लापता होने का मामला सामने आया है। लापता व्यक्ति की पहचान प्रदीप कुमार गुप्ता (47) के रूप में हुई है। उनके लापता होने के बाद से परिजन काफी परेशान हैं। पत्नी उमा गुप्ता अपने पति की तलाश में लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 

पत्नी उमा गुप्ता के अनुसार, उनके पति प्रदीप कुमार गुप्ता 9 नवंबर 2026 की रात से लापता हैं। उन्हें आखिरी बार 9 नवंबर की शाम को देखा गया था। इसके बाद से उनका मोबाइल फोन भी संपर्क में नहीं है। परिजनों ने रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। 

उमा गुप्ता ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में केंदुआ थाना में दो दिन पहले गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, उनका आरोप है कि छठ महापर्व की व्यस्तता का हवाला देकर उन्हें बार-बार अगले दिन आने को कहा जा रहा है। उनका कहना है कि अब तक उन्हें अपेक्षित सहयोग और सहायता नहीं मिल पायी है। 

पति के आठ दिनों से लापता रहने के कारण उमा गुप्ता ने किसी अनहोनी और अपहरण की आशंका भी जतायी है। उन्होंने झारखंड पुलिस और वरीय पुलिस अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने तथा उनके पति की तलाश के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। 

लापता व्यक्ति का हुलिया 

  • नाम: प्रदीप कुमार गुप्ता 
  • उम्र: लगभग 47 वर्ष 
  • कद: 5 फीट 5 इंच 
  • रंग: गोरा 
  • लापता होने की तारीख: 9 नवंबर 2026 
  • अंतिम बार देखा गया: 9 नवंबर की शाम 
  • थाना क्षेत्र: केंदुआ थाना, धनबाद 

सूचना देने की अपील 

यदि किसी भी व्यक्ति को प्रदीप कुमार गुप्ता के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो कृपया उनके पुत्र आदित्य गुप्ता को मोबाइल नंबर 7991105154 पर संपर्क करें। परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करें, ताकि प्रदीप कुमार गुप्ता की तलाश में मदद मिल सके। अब सवाल यह है कि आठ दिनों से लापता व्यक्ति की तलाश में पुलिस की सक्रियता कब बढ़ेगी? एक परेशान पत्नी की गुहार पर झारखंड पुलिस कब संज्ञान लेगी? 

विज्ञापन