Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 177
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हुसैनाबाद : सभी छठ घाटों पर पहुंचे विधायक, व्रतधारियों को दी महापर्व की बधाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हुसैनाबाद : सभी छठ घाटों पर पहुंचे विधायक, व्रतधारियों को दी महापर्व की बधाई
विज्ञापन
  • हुसैनाबाद : सभी छठ घाटों पर पहुंचे विधायक, व्रतधारियों को दी महापर्व की बधाई
  • सामाजिक समरसता,स्वच्छता आस्था एवं प्रकृति की पूजा हैं छठ : विधायक 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हुसैनाबाद (पलामू)। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर हुसैनाबाद विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख छठ घाटों का दौरा किया। 

विधायक ने शहर के हृदयस्थल भगवान भास्कर छठ तालाब, पंच सरोवर, चार धाम नहर मोड़, उत्तर कोयल घाट सहित सोन नदी के सोनपुरवा घाट समेत ग्रामीण क्षेत्रों के छठ घाटों पर जाकर छठ व्रतियों से मुलाकात की और अर्घ्य में शामिल हुए और भगवान सूर्य से क्षेत्र में सुख शांति की कामना किया। 

विधायक ने लोगो से छठ महा पर्व की शुभकामना देते हुए कहा कि यह महा पर्व 36 घंटा उपवास सत्य निष्ठा व उपासना साधना का पर्व हैं। छठ सिर्फ व्रत नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति आभार का पर्व है।

 सभी लोग मिलजुल कर घाटों की सफाई करते है, कोई पाखंडवाद नहीं नीच ऊंच,जात पात  का भेदभाव समाप्त करते हुए प्राकृतिक भगवान भास्कर की पूजा करते है। भगवान भास्कर आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आयें।

विज्ञापन