Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 177
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कतरास : छठ घाटों पर दिखी आस्था और श्रद्धा की अनोखी झलक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कतरास : छठ घाटों पर दिखी आस्था और श्रद्धा की अनोखी झलक
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। बाघमारा से लोक आस्था के महापर्व छठ पर कतरास घाट पर आस्था और श्रद्धा की अनोखी झलक दिखी। 
धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार अपने परिवार के साथ कतरास के कतरी नदी छठ घाट पहुंचे और छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान धनबाद के डीएफओ भी अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे। 

पूजा के बाद उन्होंने घाट एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। मंदिर कमेटी की ओर से दोनों अधिकारियों का अंगवस्त्र एवं बैज देकर सम्मान किया गया।खास बात यह रही कि एसएसपी प्रभात कुमार ने नदी किनारे आयोजित भक्ति जागरण में लगभग एक घंटे तक समय बिताया। छठी मैया के भजनों का आनंद लिया और कलाकारों की शानदार प्रस्तुति से प्रभावित होकर उन्हें नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। 

इस मौके पर बाघमारा डीएसपी, कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सहित पुलिस बल के जवान मौजूद रहे। छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति, एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। कतरास की इस पावन धरती पर अधिकारियों की उपस्थिति ने श्रद्धालुओं और पूजा समिति का उत्साह और बढ़ा दिया।

विज्ञापन