Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 177
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : 46 हजार नकदी समेत छह लाख के जेवरात उड़ाये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : 46 हजार नकदी समेत छह लाख के जेवरात उड़ाये
विज्ञापन

छठ पूजा में बंद आवास को चोरों ने बनाया निशाना 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। छठ महापर्व के दौरान चोरों ने एक बंद आवास को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 
घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के फुफुआडीह हाजरा टोला की है, जहां चंदन साव के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 46 हजार रुपये नकद समेत छह लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली। 

जानकारी के अनुसार, चंदन साव रविवार दोपहर करीब तीन बजे अपने घर में ताला लगाकर छठ पूजा में संध्या अर्घ्य देने अपने भाई के घर जोड़ापीपल गये थे। इसी दौरान चोरों ने बंद घर को अपना निशाना बनाया। चोरों ने पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और फिर अंदर के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर घर में प्रवेश किया। 

इसके बाद चोरों ने गोदरेज की अलमारी में रखे 46 हजार रुपये नकद और छह लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। शाम को जब चंदन साव घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। 

अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा मिला और अलमारी से नकदी व आभूषण गायब थे। घटना के बाद गृहस्वामी ने बरवाअड्डा पुलिस को इसकी सूचना दी। छठ महापर्व के दौरान हुई इस चोरी की घटना से इलाके में चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, गृहस्वामी ने चोरी हुए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन