Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

125वीं जयंती पर सीएम हेमन्त सोरेन ने किया नेताजी को नमन

125वीं जयंती पर सीएम हेमन्त सोरेन ने किया नेताजी को नमन
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। देश आज स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती मना रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में वीर सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ जंग में उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और अदम्य पराक्रम का परिचय देते हुए देशवासियों को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन और "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा" का ओजस्वी नारा देकर देशवाशियों में अंग्रजों के खिलाफ संघर्ष में शामिल होने के लिए जोश भर दिया था। उन्होंने आजादी की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाया। आज राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा और समर्पण को याद और सम्मान करने के साथ उनके आदर्शों तथा विचारों को आत्मसात करने का दिन है। महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस को शत -शत नमन। इस अवसर पर विधायक सुदिव्य कुमार, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव और सुप्रियो भट्टाचार्य ने सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,131