- धनबाद : ग्रीनपार्क में मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की जयंती
एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास। रविवार की दोपहर एक बजे ग्रीनपार्क रामकनाली में महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया।
झामुमो नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा, रामदास पांडे, गोलू भुईंया, करण मोदक एवं निर्मल चक्रवर्ती सहित कई साथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा की क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।