Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 235
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : भाजपा महिला मोर्चा कतरास ने मनाया झारखंड स्थापना दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : भाजपा महिला मोर्चा कतरास ने मनाया झारखंड स्थापना दिवस
विज्ञापन
  • धनबाद : भाजपा महिला मोर्चा कतरास ने मनाया झारखंड स्थापना दिवस

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज दुर्गा नगर कॉलोनी, कोलडंप, कतरास में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, कतरास मंडल की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण, द्विप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित महिला मोर्चा की सदस्यों ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

महिला मोर्चा की जानकी देवी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के स्वाभिमान, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष के महान प्रतीक थे। उनका संघर्ष और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशभक्ति, सामाजिक एकता और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की प्रेरणा देता रहेगा।

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सभी झारखंडवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य के वीर शहीदों एवं आंदोलनकारियों के योगदान को भी नमन किया गया। कार्यक्रम के अंत में भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने तथा झारखंड की संस्कृति,परंपरा और गौरवशाली विरासत को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जानकी देवी, आरती देवी, शशिकांता रावत,सुमन लता देवी, कंचन सिन्हा,जहरी देवी, खुशी कुमारी, रिंकी देवी, कलावती देवी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन