- डालसा ने धुर्वा में लगाया एक दिवसीय विधिक जगरुकता एवं निशुल्क चिकित्सा सह पूजन समाग्री वितरण शिविर
टीम एबीएन, रांची। आज दिनाक 15.11.2026 दिन रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के दिशा निर्देश में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के द्वारा शालीमार बाजार, धुर्वा मे एक दिवसीय विधिक जगरुकता एवं निशुल्क चिकित्सा सह पूजन समाग्री वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छठ महापर्ब मे छठ वर्तियों एवं उपस्थित आमजनों के बीच विधिक जगरुकता के प्रचार एवं चिकित्सकीय सुविधा के साथ साथ पूजा के लिए फल एवं प्रसाद का वितरण करना था। इस शिविर मे मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्रधिकार, रांची से ALDC राजेश कुमार सिन्हा एवं पीएलवी की टीम के दवारा लोगों के बीच जरूरी कानूनी प्रावधान एवं dlsa के कार्यकलापों की जानकारी दी गयी।
निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के लिए जारी टोल फ्री नंबर 15100 की भी जानकारी इस शिविर मे दी गयी। इस शिविर में सदर अस्पताल की चिकित्सकीय टीम डॉक्टर रोबिंन कुमार के साथ आमजनों के बीच चिकित्सकीय सुविधा के लिए उपलब्ध रही।
संगठन के झारखंड प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने शिविर मे आये छठव्रतियों के बीच फल एवं प्रसाद का वितरण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश कुमार ने इस शिविर में आये सभी लोगों को निःशुल्क कानूनी सुविधा जिला विधिक सेवा प्राधिकार से कैसे प्राप्त करें एवं लोगों के अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे मे जानकारी दी।
शिविर मेें पीएलवी दीपेंद्र, संजय , अमित संगठन के झारखंड सचिव धनंजय सिंह, रंजन मिश्रा, विकास सिंह, भोला झा, प्रमोद कुमार, संतोष पाल सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे।