Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 241
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

छठी मैया सबकी मनोकामना पूरी करें : सांसद सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
छठी मैया सबकी मनोकामना पूरी करें : सांसद सुखदेव भगत
विज्ञापन
  • छठ महापर्व पर सांसद सुखदेव भगत ने अनेक छठव्रतियों के घर जाकर ग्रहण किया प्रसाद
  • लोगों से की मुलाकात - बोले छठ महापर्व लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व है
  • छठी मैया सबकी मनोकामना पूरी करें : सांसद सुखदेव भगत

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता, छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं लोहरदगा लोकसभा के सांसद माननीय श्री सुखदेव भगत  अनेक छठव्रतियों के घर जाकर खरना का प्रसाद ग्रहण किये और लोगों से मुलाकात की।

छठ महापर्व के अवसर पर सांसद श्री भगत ने कहा कि छठ महापर्व लोक आस्था का सबसे बड़ा पर्व है। यह सिर्फ एक पूजा नहीं है, यह हमारी संस्कृति है, हमारी परंपरा है, हमारी माटी की खुशबू है।

छठ में कोई बड़ा-छोटा नहीं होता, कोई अमीर-गरीब नहीं होता, कोई जात-पात नहीं होता। सब एक साथ घाट पर खड़े होते हैं, सब एक साथ सूर्य भगवान को अर्घ्य देते हैं। यही तो छठ की सबसे बड़ी ताकत है - यह सबको जोड़ता है।

छठव्रती 36 घंटे निर्जला उपवास रखते हैं। बिना पानी के, बिना अन्न के, डूबते सूर्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। यह आस्था, यह तपस्या, यह त्याग दुनिया में कहीं और नहीं मिलेगा।

छठी मैया से मैं प्रार्थना करता हूँ कि आप सबके घर में सुख-शांति बनाए रखिए।
मैं विशेष रूप से अपनी माताओं-बहनों को प्रणाम करता हूँ। जिनके तप से, जिनके व्रत से यह पर्व इतना पवित्र बनता है।

विज्ञापन