- दिवंगत नागपुरी गायक बसीर अंसारी के परिजनों से मिलने हिरही गांव पहुंचे सांसद सुखदेव भगत, दी सांत्वना - बोले दुख की घड़ी में कांग्रेस पूरा परिवार आपके साथ है
- बसीर अंसारी प्रसिद्ध नागपुरीगायक थे, उनकी आवाज को कभी भुलाया नहीं जा सकता : सांसद सुखदेव भगत
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता, छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं लोहरदगा लोकसभा के सांसद माननीय सुखदेव भगत आज लोहरदगा के हिरही गांवपहुंचे, जहां कल नागपुरी गायक बसीरज्ञअंसारी का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। सांसद श्री भगत के हिरही गांव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। सांसद सीधे दिवंगत बसीरअंसारी के घर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके परिजनों से मुलाकात की, और उन्हें धैर्य बंधाया।
सांसद ने परिजनों के साथ कुछ देर बैठकर बसीर अंसारी जी को याद किया। इस दौरान परिजनों की आंखें नम हो गईं। सांसद ने भी भावुक होकर कहा कि बसीर अंसारी के जाने से पूरा लोहरदगा दुखी है। परिजनों से मिलते हुए सांसद श्री भगत ने कहा कि बसीर अंसारी जी के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। कल जब मुझे पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया और रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया, तो मेरा मन बहुत मर्माहत हो गया।
बसीर अंसारी झारखंड के बहुत अच्छे नागपुरी गायक थे। उनकी आवाज में वो मिठास थी, वो दर्द था, वो अपनापन था, जो सीधे दिल को छू जाता था। उन्होंने नागपुरी गीत-संगीत को एक नयी ऊंचाई दी। उन्होंने छोटानागपुर की संस्कृति को अपनी आवाज से पूरे झारखंड में पहुंचाया। उनकी आवाज को कभी भुलाया नहीं जा सकता। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत बसीर अंसारी जी की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति और धैर्य दें।