Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : जोगता मोड़ पर फल विक्रेता से छीने रुपये

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : जोगता मोड़ पर फल विक्रेता से छीने रुपये
विज्ञापन

जोगता मोड़ पर दिनदहाड़े छिनतई! पानी फल खरीदने के बहाने पहुंचे बाइक सवार युवकों ने बच्ची के हाथ से झपटे 2,400, पुलिस जांच में जुटी 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जोगता (धनबाद)। जोगता थाना क्षेत्र के जोगता मोड़ में शनिवार शाम करीब 4:05 बजे छिनतई की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मोटरसाइकिल सवार दो युवक पानी फल खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचे और मौका मिलते ही एक बच्ची के हाथ से 2,400 झपटकर फरार हो गये। 

मिली जानकारी के अनुसार, रानी कुमारी जोगता मोड़ पर पानी फल बेच रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे और तीन पाव पानी फल तौलने को कहा। इसके बाद उन्होंने बच्ची को 500 का नोट दिखाया। बच्ची के पिता अशोक साव पास में ही अपना टोटो लेकर मौजूद थे। बच्ची ने अपने पिता से खुले पैसे देने को कहा।

इसी बीच दोनों युवकों ने बच्ची के हाथ से रुपये झपट लिए और मोटरसाइकिल से तेजी से फरार हो गये। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तत्काल जोगता थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस जोगता मोड़ पर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। 

दिनभर की मेहनत की कमाई लेकर भागे बदमाश 

बताया जाता है कि अशोक साव पुराना श्याम बाजार स्थित बर्फ फैक्ट्री के समीप रहते हैं। वह टोटो चलाने और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ऐसे में दिनभर की मेहनत से जुटायी गयी 2,400 की कमाई छिन जाने से परिवार काफी परेशान है। 

पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी करने और छीनी गयी रकम बरामद कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन