Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 9
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पूर्व सीएम चंपाई की गाड़ी खराब होने पर अधिकारी नहीं उठाये फोन!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पूर्व सीएम चंपाई की गाड़ी खराब होने पर अधिकारी नहीं उठाये फोन!
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के काफिले की गाड़ी बंगाल जाने के क्रम में हुई खराब, संबंधित अधिकारी ने नहीं उठाया फोन! 

टीम एबीएन, रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के काफिले में शामिल एक वाहन पश्चिम बंगाल जाते समय कोलाघाट में खराब हो गया। संबंधित अधिकारी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अधिकारी ने फोन उठाना भी उचित नहीं समझा।  

जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल अधिकांश वाहन पुराने हो चुके हैं। इससे पहले भी कई बार इन वाहनों के खराब होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बार-बार पत्राचार के बावजूद सरकार और प्रशासन की ओर से इस मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया गया है। 

हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर पूर्व मुख्यमंत्रियों के काफिले में इस्तेमाल हो रहे वाहनों की स्थिति पर चिंता जताई थी। इससे पहले बाबूलाल मरांडी और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के काफिले में शामिल वाहन भी खराब हो चुके हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की ओर से आरोप लगाया गया है कि वाहनों की खराब स्थिति से सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कोलाघाट में वाहन खराब होने के बाद जवानों को दूसरी गाड़ी से लाने की व्यवस्था की गयी। 

पूर्व मुख्यमंत्री की जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था में एक इनोवा, एक बुलेटप्रूफ वाहन और एक जैमर वाहन शामिल है। बताया गया है कि बुलेटप्रूफ वाहन वर्ष 2012 का है और अब तक करीब पौने तीन लाख किलोमीटर चल चुका है। आरोप है कि यह वाहन अक्सर खराब होता रहता है। 

विज्ञापन