Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे बलराम साहू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे बलराम साहू
विज्ञापन

पूर्व डिप्टी चेयरमैन ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा 

छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियां तेज हो गयी हैं। इसी क्रम में लोहरदगा नगर परिषद के पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू ने विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर वहां की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित लोगों से बातचीत कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा छठ पूजा से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया। 

बलराम साहू ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस महापर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भास्कर एवं छठी मैया की आराधना के लिए घाटों पर पहुंचते हैं। 

ऐसे में व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि घाटों की स्वच्छता, पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें। 

पूर्व डिप्टी चेयरमैन ने शहरवासियों से भी अपील की कि वे छठ घाटों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ इस पवित्र महापर्व को मनाएं। मौके पर मोनू पोद्दार, मुरलीधर अग्रवाल, संजय प्रसाद, निश्चय वर्मा, नितेश वर्मा, अवधेश पाठक, अमित वर्मा, राज साहू, शुभम जायसवाल, निखिल कांस्यकार, रवि वर्मा, मयंक कुमार, रोबिल कुमार एवं भारी संख्या में युवा साथी उपस्थित थे।

विज्ञापन