Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 20
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : कोयला चोरी को लेकर सीआईएसएफ जवान पर हमला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : कोयला चोरी को लेकर सीआईएसएफ जवान पर हमला
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोयाबाद (धनबाद)। सिजुआ क्षेत्र के बांसजोड़ा कोलियरी साइडिंग में गुरुवार की देर रात कोयला चोरों ने ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान घोरपडे अक्षय ए पर हमला कर दिया। हमले से जवान ने किसी तरह अपनी जान बचायी। इस दौरान चोरों ने जवान पर जमकर पत्थरबाजी की और ड्यूटी स्थल पर रखी कुर्सी और जवान का बैग जिसमें टॉर्च, मोबाइल पावर बैंक और पानी का थर्मस लेकर भाग गये।  

हमलावरों की संख्या अधिक होने और लगातार पत्थरबाजी किये जाने के कारण जवान उनका पीछा नहीं कर सका। मामले में जवान लोयाबाद थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करवाने की तैयारी में है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की रात करीब साढ़े बारह बजे सीआईएसएफ जवान घोरपडे अक्षय ए सेन्द्रा बांसजोड़ा कोलियरी साइडिंग 2 पर ड्यूटी में तैनात था। 

उसी दौरान करीब आधा दर्जन की संख्या में कोयला चोर मालगाड़ी में चढ़कर उसमें लदे कोयले को नीचे जमीन में फेंक कर चोरी का प्रयास कर रहे थे। जिसकी आवाज सुनकर जवान चौकन्ना हो गया और कोयला चोरी रोकने और चोरों को खदेड़ने का प्रयास किया। इतने में कोयला चोर उग्र हो गये और जवान पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ चोर ड्यूटी स्थल पर रखी कुर्सी और जवान का बैग लेकर फरार हो गये। 

जवान के पास हथियार नहीं था जिस कारण वह चोरों द्वारा की जाने वाली पत्थरबाजी को रोक नहीं सका, फिर भी उसने कोयला चोरी रोकने का भरपूर प्रयास किया।  घटना की सूचना जवान ने फौरन कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तबतक कोयला चोर वहां से फरार हो चुके थे। समाचार लिखे जाने तक थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई थी। 

बताया जाता है कि इसके पूर्व भी 11 जून 2022 को बांसजोडा रेलवे साइडिंग में सीआईएसएफ जवानों द्वारा कोयले की चोरी रोकने पर चोरों ने बल के जवानों पर हमला कर दिया था। इस घटना में अरुण उरांव नामक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था। जवान की शिकायत पर पुलिस ने आधा दर्जन नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस कई नामजद लोगो को पकड़कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन