Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

बाघमारा : छठ को लेकर जलाशयों की साफ-सफाई

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
बाघमारा : छठ को लेकर जलाशयों की साफ-सफाई
विज्ञापन
  • बाघमारा : छठ को लेकर जलाशयों की साफ-सफाई

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बाघमारा (धनबाद)। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बरोरा क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर साफ-सफाई अभियान तेज हो गया है। शुक्रवार को मुराईडीह हीरक रोड स्थित खोदो नदी छठ घाट की सफाई बीसीसीएल प्रबंधन के सहयोग से शुरू की गयी।

मुखिया विनोद महतो के नेतृत्व में नदी की सफाई करायी जा रही है। साथ ही घाट पर पानी रोकने के लिए बांध भी बनाया जा रहा है। घाट को आकर्षक रूप देने के लिए सजावट की तैयारी भी शुरू कर दी गयी है।
एएमपी कोलियरी प्रबंधन के निर्देश पर चल रहा काम

एएमपी कोलियरी के पीओ रविंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर घाट की सफाई करायी जा रही है। सिविल अधिकारी मुकेश कुमार की मौजूदगी में संवेदक की ओर से सफाई का काम किया जा रहा है। छठ से पहले घाट को व्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए तैयार करने की दिशा में काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन