Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची : तुपुदाना में एक ही घर में दूसरी संदिग्ध मौत!

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची : तुपुदाना में एक ही घर में दूसरी संदिग्ध मौत!
विज्ञापन

पहले युवक, अब पेड़ से लटका मिला महिला का शव 

टीम एबीएन, रांची। रांची के तुपुदाना ओपी इलाके में आज शुक्रवार सुबह एक महिला का शव फंदे से लटका मिला है। तुपुदाना के सहेदा में पेड़ से लटका महिला का शव मिला है। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

सबसे हैरान करने वाली बात है कि कुछ दिनों पहले इसी घर के युवक का भी शव आंगन में पेड़ से लटका हुआ मिला था। पहले युवक और अब महिला की मौत से इलाके में सनसनी फैल गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

विज्ञापन