Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

धनबाद : काको लालचक में बड़े पैमाने पर चल रेह अवैध कोयला डिपो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
धनबाद : काको लालचक में बड़े पैमाने पर चल रेह अवैध कोयला डिपो
विज्ञापन

रत्नेश कुमार ने एक्स पर ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, कतरास (धनबाद)। कतरास क्षेत्र के कांको के निकट लालचक स्थित सुनसान जंगल में कथित तौर पर बड़े पैमाने पर अवैध कोयला डिपो चलाया जा रहा है। इसको लेकर भारतीय सर्वजन पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी रत्नेश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  पर गृह मंत्री, झारखंड सरकार, झारखंड पुलिस, धनबाद पुलिस एवं सीआईएसएफ को टैग कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। 

रत्नेश कुमार ने आरोप लगाया है कि लालचक के जंगल में रात के अंधेरे में अवैध कोयले का कारोबार धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। यहां प्रतिदिन कई वाहनों से कोयले की ढुलाई की जा रही है। उन्होंने आसपास की कोलियरियों से कोयला इकट्ठा कर कथित तौर पर बाहर भट्ठे में भेजा जाता है। 

उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अवैध कोयला डिपो की गतिविधियों का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही राष्ट्रीय संपत्ति की कथित लूट पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन