Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : लगातार 29वें साल महापर्व कर रहे हैं पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : लगातार 29वें साल महापर्व कर रहे हैं पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू
विज्ञापन
  • नहाय-खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ का शुभारंभ, पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू ने की पूजा-अर्चना 
  • लगातार 29 वर्षों से अटूट आस्था के साथ छठ महापर्व कर रहे बलराम साहू 
  • छठ महापर्व हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक, सामाजिक एकता का देता है संदेश : बलराम साहू 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के साथ श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में हुई। इस पावन अवसर पर पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू ने अपनी पत्नी रश्मि देवी के साथ पूरे विधि-विधान एवं श्रद्धा से पूजा-अर्चना की। 

उन्होंने भगवान सूर्य और छठी मैया से परिवार, समाज एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। नहाय-खाय के अवसर पर रश्मि देवी ने भी छठ महापर्व की परंपराओं के अनुरूप पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का शुभारंभ हो गया। पर्व को लेकर लोहरदगा में श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। 

इस अवसर पर बलराम साहू ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। यह महापर्व हमें स्वच्छता, पवित्रता, अनुशासन, त्याग और समर्पण का संदेश देता है। छठी मैया और भगवान सूर्य की आराधना के माध्यम से लोग अपने परिवार के साथ-साथ पूरे समाज की सुख-शांति और खुशहाली की कामना करते हैं। 

उन्होंने कहा कि छठ पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर सभी लोग एक-दूसरे के सहयोग में आगे आते हैं। यह पर्व सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करता है। अंत में उन्होंने समस्त छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए भगवान भास्कर और छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाये रखने की प्रार्थना की।

विज्ञापन