एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले के लोहरदगा प्रखंड स्थित हिरही गांव निवासी जाने-माने नागपुरी गायक बसीर अंसारी की हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया है। उनके आकस्मिक निधन पर आजसू पार्टी शोक संवेदना प्रकट करते हुए भगवान से उनके आत्मा की शांति की कामना करती है।
बसीर अंसारी कई प्रसिद्ध नागपुरी गीत गाकर नागपुरी संगीत जगत में अपनी एक अलग पहचान बनायी थी। राजनीति के चुनावी दंगल में कई राजनीतिक दलों के लिए उन्होंने गाना गाया था। आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने कहा कि उनके निधन से क्षेत्र ने एक प्रतिभाशाली कलाकार को खो दिया है।