Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 39
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

भाजपा बाल की खाल निकालती है, किताब में त्याग, संघर्ष और कर्तव्य निर्वहन की प्रतिबद्धता है : सुखदेव भगत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
भाजपा बाल की खाल निकालती है, किताब में त्याग, संघर्ष और कर्तव्य निर्वहन की प्रतिबद्धता है : सुखदेव भगत
विज्ञापन

सोनिया गांधी की किताब पर भाजपा के हमले पर सांसद सुखदेव भगत का करारा जवाब  

हर व्यक्ति को अपनी बात रखने, अपने को व्यक्त करने का अधिकार है : सांसद 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता, छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी जी की किताब "Belonging: A Journey of Love" पर BJP द्वारा किए जा रहे हमले पर करारा जवाब दिया। सांसद श्री भगत ने कहा कि BJP का काम ही बाल की खाल निकालना है। जब उनमें कोई कमी होती है, जब उन्हें दिशांतर करना होता है, तो वे इस प्रकार के आरोप लगाते हैं। मैं समझता हूँ BJP तो बाल की खाल निकालती है।

इस Book में मैंने देखा कि Belonging: A Journey of Love है, उसके शीर्षक में ही जो चीजें बताई गई हैं, उसमें त्याग भी है, संघर्ष भी है।और उस व्यक्तिगत के बीच, मैं समझता हूँ कि कर्तव्य निर्वहन की प्रतिबद्धता भी है। उन चीजों पर देखना चाहिए। हर व्यक्ति को अधिकार है अपनी बातों को रखना। सांसद ने किताब के समर्थन में कहा कि इस किताब का शीर्षक ही सब कुछ बता देता है। Belonging यानी अपनापन, Journey of Love यानी प्रेम की यात्रा।

इस किताब में सोनिया गांधी जी ने अपने जीवन के त्याग को लिखा है। संघर्ष को लिखा है। और अपने व्यक्तिगत जीवन के बीच भी अपने कर्तव्य को निभाने की प्रतिबद्धता को लिखा है। एक महिला ने इटली से भारत तक की यात्रा की। प्रेम किया, परिवार बसाया, दुख झेले, लेकिन कभी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटी। यही इस किताब की सबसे बड़ी सीख है।

सांसद ने कहा कि BJP को किताब की आलोचना करने के बजाय, किताब में लिखे त्याग, संघर्ष और कर्तव्य निर्वहन की प्रतिबद्धता को देखना चाहिए।
सांसद श्री भगत ने कहा कि BJP जब भी अपनी कमियों को छिपाना चाहती है, जब भी जनता का ध्यान भटकाना चाहती है, तब वह इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाती है। सोनिया गांधी जी को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है। उन्होंने अपनी सच्ची कहानी देश के सामने रखी है। इस पर BJP को बाल की खाल नहीं निकालनी चाहिए।

विज्ञापन