टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 11/11/26 को केंद्रीय कार्यालय 13 आरआईटी बिल्डिंग कचहरी परिसर रांची में एक आवश्यक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष फुलचंद तिर्की ने की। बैठक में दिव्यंगत निशा भगत के निधन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया एवं दो मिनट का मौन रखा गया।
साथ ही उनके समाजिक कार्यों को याद किया गया एवं दिनांक 29/11/26 को करमटोली धुमकुड़िया रांची में शोक सभा सह श्रधांजलि सभा आयोजन का विचार किया गया। मौके पर केद्रींय अध्यक्ष फुलचंद तिर्की ने कहा कि निशा भगत समाज कि सहासी बेटी थी, जो हमेशा आदिवासी मुद्दों को प्रखरता से उठाती थी।
उन्होंने सीबीआई जांच का स्वागत किया। मौके पर केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की, संरक्षक ललित कच्छप, प्रमोद एक्का, रांची जिला सरना समिति के अध्यक्ष अमर तिर्की, विनय उरांव, विकी लोहरा, रतन उरांव आदि शामिल थे।