Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 165
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : नहीं रहे हेसापीढ़ी के पूर्व मुखिया समाजसेवी लाल कृष्ण कुमार शाहदेव, क्षेत्र में शोक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : नहीं रहे हेसापीढ़ी के पूर्व मुखिया समाजसेवी लाल कृष्ण कुमार शाहदेव, क्षेत्र में शोक
विज्ञापन

जिले के वरिष्ठ पत्रकार रौशन शाहदेव के पिता के आकस्मिक निधन से प्रेस मीडिया और क्षत्रिय समाज मर्माहत 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लोहरदगा जिले के हेसापीढ़ी गांव निवासी और पंचायत के पूर्व मुखिया, समाजसेवी और जिले के बेहद लोकप्रिय शख्सियत लाल कृष्ण कुमार नाथ शाहदेव उर्फ नुनू लाल का बुधवार अपराह्न हृदय गति रुकने से निधन हो गया। 

वह लोहरदगा जिले के वरिष्ठ पत्रकार रौशन शाहदेव के पिता और बॉलीवुड फिल्मकार लाल विजय शाहदेव के बड़े भाई थे। नुनू लाल समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में हमेशा तत्पर साथ रहते थे और जरूरतमंदों की हमेशा मदद के लिए जाने जाते थे। खासकर किस्को और पेशरार प्रखंड क्षेत्र में हर गांव के एक-एक परिवार का व्यक्ति उन्हें उनकी इस खासियत की वजह से जानता था। 

कई सालों तक जब क्षेत्र में आवागमन का साधन नहीं था, पुल नहीं बना था, सड़क नहीं थी, गाड़ियां नहीं थी। उस समय बीमार और आपात समस्या झेल रहे लोगों को अपनी गाड़ी में वह मुफ्त अस्पताल पहुंचाया करते थे। साथ ही आर्थिक मदद भी मुहैया किया करते थे। हर जाति वर्ग के लोगों के बीच उनका बड़ा सम्मान था। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।  

लोहरदगा जिला पत्रकार परिवार मर्माहत है। क्षत्रिय समाज में शोक का सन्नाटा पसर गया है। लोगों का कहना है कि लाल कृष्ण कुमार नाथ शाहदेव जैसा व्यक्तित्व बिरले ही मिलते हैं। जो हमेशा दूसरों के दुख परेशानी को अपना समझ कर मदद के लिए आगे आते रहे। बेटहट, हेसापीढ़ी, लावागांई, पतगच्छा, जोरी, ब्राह्मणडीहा, आनंदपुर सहित आसपास के गांवों में लोग शोक में डूब गए हैं। 

नुनू लाल के निधन की खबर सुन मेरा मन दुखी और मर्माहत है : सांसद सुखदेव भगत  

लोहरदगा हेसापीढ़ी के पूर्व मुखिया, वरिष्ठ समाजसेवी लाल कृष्ण कुमार नाथ शाहदेव उर्फ नुनू लाल के निधन पर कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सह लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। सांसद श्री भगत ने अपने शोक संदेश में कहा कि हेसापीढ़ी के पूर्व मुखिया, समाजसेवी लाल कृष्ण कुमार नाथ शाहदेव उर्फ नुनू लाल के निधन की खबर सुनकर मेरा मन बहुत ही दुखी और मर्माहत है। 

नुनू लाल सिर्फ एक पूर्व मुखिया नहीं थे, वे पूरे क्षेत्र के सुख-दुख के साथी थे। वे हर जाति, हर वर्ग, हर धर्म के लोगों के लिए एक अभिभावक की तरह थे। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता था। जब भी क्षेत्र में कोई मुसीबत आती थी, कोई बीमार होता था, किसी गरीब को मदद की जरूरत होती थी, तो नुनू लाल सबसे पहले आगे आते थे। 

मैं इस दुख की घड़ी में वरिष्ठ पत्रकार रौशन शाहदेव, बॉलीवुड फिल्मकार लाल विजय शाहदेव सहित पूरे शाहदेव परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति और धैर्य दें।

विज्ञापन