Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 160
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

लोहरदगा : नगर परिषद के बढ़े किराये से परेशान दुकानदारों ने जतायी नाराजगी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
लोहरदगा : नगर परिषद के बढ़े किराये से परेशान दुकानदारों ने जतायी नाराजगी
विज्ञापन

छोटे दुकानदारों ने किराया कम करने की मांग  

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। जिले में बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा आवंटित दुकानों के दुकानदारों की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार बाजार मार्केट परिसर में आयोजित हुई। बैठक में दुकानदारों ने नगर परिषद द्वारा वर्ष 2022 में दुकानों के किराये में की गई भारी वृद्धि को लेकर नाराजगी जतायी है। 

इस दौरान दुकानदारों ने कहा कि किराया बढ़ाए जाने के बाद से वे लगातार आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि किराए में वृद्धि के बाद कई बार नगर परिषद के अधिकारियों, उपायुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, सांसद एवं विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखी गयी और किराया कम करने की मांग की गयी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। 

बैठक में दुकानदारों ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापार की स्थिति पहले जैसी नहीं रही। लोहरदगा-रांची ट्रेन सेवा, आॅनलाइन शॉपिंग, बड़े-बड़े मॉल के बढ़ते चलन तथा शहर के गली-मोहल्लों में निजी भवनों में खुल रही दुकानों के कारण नगर परिषद से आवंटित छोटी दुकानों का कारोबार प्रभावित हुआ है।

इससे जूता, स्टेशनरी, किताब-कॉपी, फल, चाय-पान, दवा, रबर स्टांप, बैग, जूता मरम्मत, टेलरिंग, कैरी बैग, बेल्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मरम्मत जैसी छोटी दुकानों से जुड़े दुकानदारों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। दुकानदारों ने कहा कि एक ओर छोटे व्यवसायियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है,वहीं दूसरी ओर नगर परिषद की दुकानों का किराया काफी अधिक है। 

उन्होंने बताया कि सिमडेगा सहित अन्य नगर परिषद क्षेत्रों में आवंटित दुकानों का किराया तुलनात्मक रूप से कम है। जबकि लोहरदगा में दुकानदारों से काफी अधिक किराया वसूला जा रहा है। दुकानदारों ने नगर परिषद प्रशासन से वर्तमान व्यापारिक परिस्थितियों को देखते हुए किराए की पुनर्समीक्षा कर उचित एवं राहतपूर्ण किराया निर्धारित करने की मांग की है। इस दौरान बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि छठ महापर्व के बाद दुकानदारों की पुन: बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति तय की जायेगी। 

दुकानदारों ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो वे सामूहिक रूप से संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से रखेंगे। बैठक में रिंकू आलम, शाहिद अहमद, सोहेल अख्तर, संजय बर्मन, तोहिद अख्तर, लाल साहू, सचिन कुमार, परवेज अंसारी, मनोज कुमार, सरवर गुलाम, अरशद खान, जफर इकबाल, सलमान खान सहित बड़ी संख्या में दुकानदार उपस्थित थे।

विज्ञापन