- लोहरदगा : कोलसिमरी जतरा में सांसद सुखदेव भगत का भव्य स्वागत
- बोले - जतरा हमारे पूर्वजों की धरोहर है, संस्कृति को बचाना ही हमारा धर्म है
एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता, छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं लोहरदगा लोकसभा के माननीय सांसद सुखदेव भगत आज कुडू प्रखंड के कोलसिमरी गांवमें आयोजित भव्य जतरा में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही ग्रामीणों ने सांसद का पारंपरिक ढंग से भव्य स्वागत किया।
महिलाओं ने अक्षत-फूल से तिलक किया, युवाओं ने ढोल, मांदर, नगाड़ा की थाप पर नृत्य करते हुए उन्हें जतरा स्थल तक लाया। जतरा स्थल पर हजारों की संख्या में आसपास के गांवों के लोग उपस्थित थे। मौके पर संसद ने कहा कि जतरा हमारे पूर्वजों की धरोहर है। हमें अपनी संस्कृति को बचाना है , तो आदिवासी संस्कृति बचेगी।
सांसद ने कहा कि पुराने जमाने में संपर्क करने का कोई साधन नहीं था। न मोबाइल था, न सड़क थी, न चिट्ठी-पत्री की व्यवस्था थी। एक गांव का आदमी दूसरे गांव का हाल नहीं जानता था।इसलिए हमारे पूर्वजों ने जतरा लगाने की परंपरा प्रारंभ की थी। उन्होंने सोचा कि साल में एक बार ऐसा दिन हो, जब सभी जगह के समाज के लोग एक जगह इकट्ठे हों।
जतरा का उद्देश्य था - सभी लोग एक जगह मिलें, समाज के विकास की चर्चा करें, गांव की समस्याओं पर बात करें, जमीन की समस्याओं पर बात करें। उस समय जतरा ही हमारी पंचायत थी। जतरा ही हमारी संसद थी। यहीं पर फैसला होता था, यहीं पर न्याय होता था, यहीं पर गांव की आगे की योजना बनती थी।जतरा में रिश्तों का भी आदान-प्रदान होता है।
जतरा सद्भावना का भी प्रतीक है। सांसद ने युवाओं से अपील कि हमें अपनी संस्कृति को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। जतरा को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। आदिवासी संस्कृति को बचाने के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम सबों को मिलकर जतरा स्थलों के विकास, जतरा की परंपरा को बढ़ावा देने और आदिवासी कला-संस्कृति को संरक्षित करने के लिए काम करना चाहिए। जतरा में अनेक खोड़हा दल भी शामिल हुए थे उनके साथ सांसद में सामूहिक नृत्य कर उनका हौसला बढ़ाया।
मौके पर रोहित उरांव, आलोक कुमार साहू,लाल विकास नाथ शाहदेव, निशिथ जायसवाल, विनोद भगत, सामू भगत, कॉल सिमरी मुखिया, मंगरा उरांव, प्रमोद पासवान, राजू टाना भगत, महावीर उरांव,इकबाल खान सहित काफी संख्या में लोगों उपस्थित थे।