Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 298
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जमशेदपुर : चांडिल में ट्रेलर ने युवक को रौंदा, मौत, सड़क जाम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जमशेदपुर : चांडिल में ट्रेलर ने युवक को रौंदा, मौत, सड़क जाम
विज्ञापन
  • चांडिल: रावतरा मोड़ पर ट्रेलर की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत, सड़क जाम 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-18 पर चांडिल थाना क्षेत्र के रावतरा मोड़ एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। आज सुबह करीब 08:30 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से रावतरा निवासी अभिजीत गोराई (24 वर्ष) की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। 

जानकारी के अनुसार, अभिजीत गोराई आज मंगलवार सुबह चांडिल जाने के लिए एनएच-18 के किनारे खड़ा था। इसी दौरान चांडिल से पुरुलिया की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। 

ट्रेलर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल उसे टाटा मेन अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीण शव लेकर वापस घटनास्थल पहुंचे और बीच सड़क पर रखकर आवागमन ठप कर दिया। 

ग्रामीणों का कहना है कि रावतरा मोड़ पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। रविवार को भी एक टेंपो ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया था। टेंपो का पहिया बाइक सवार के सीने के ऊपर से गुजर गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 

ग्रामीणों ने एनएचएआई और स्थानीय प्रशासन से रावतरा मोड़ पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने, सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने तथा तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की है। 

विज्ञापन